भद्दा पत्थर

निर्णय के नीचे छिपी सुंदरता

भद्दा पत्थर — a poem by Pemba Umoja

एक पत्थर था जो मैंने एक बार देखा,
सूखा,
कठोर,
दृढ़।
यह भारी होगा।
कितना भद्दा, मैंने सोचा।
पर जब मैंने उठाया,
कितना हल्का था यह
और मुलायम,
पत्थर था ही नहीं।
अपने हाथों से,
मैंने तोड़ा इसे,
प्रकट हुए अत्यंत रसीले बीज
एक अनार के।
अगर मैंने उन विचारों को सुना होता
जिनसे मैंने पहले आँका था,
ऐसा स्वाद कभी
न जान पाता मैं।

A poem by Pemba Umoja