माँ

वह पहली आवाज़ जो हमें याद है

माँ — a poem by Pemba Umoja

क्या तुम जानते हो

हमें क्यों भाती है

सागर की

यह ध्वनि?

क्योंकि यह

हमें याद दिलाती है

गर्भ की

आवाज़ों की।

यह हमें ले जाती है

उस वक़्त और जगह

जब इस दुनिया में

हमारा अस्तित्व

था ही नहीं।

यह हमें याद दिलाती है

उस माँ की

जो कभी हमारी थी

और जो

हमेशा हमारी

रहेगी।

Pemba Umoja की एक कविता