बस यूँ ही
मैं तुमसे प्यार करता हूँ क्योंकि मैं तुमसे प्यार करता हूँ।
“तुम दुनिया की सबसे ख़ूबसूरत,
सबसे सेक्सी,
सबसे बुद्धिमान
स्त्री हो।
लेकिन मैं तुमसे इस वजह से प्यार नहीं करता।
मैं तुमसे प्यार करता हूँ
क्योंकि मैं तुमसे प्यार करता हूँ।”
वह असहमत नहीं होने वाली थी
भले ही वजहें ये नहीं थीं।
उसने सोचा
उसे उसे माफ़ कर देना चाहिए
कम से कम कभी-कभार तो।
उसने एक साधारण मुस्कान के साथ ऐसा ही किया।
A poem by Pemba Umoja